बिहार - बेगुसराय
जिला ब्युरो प्रमुख रविशंकर गन
बेगूसराय में आज जिला पदाधिकारी-सह-अध्यक्ष, रेड क्रॉस सोसायटी, अरविंद कुमार वर्मा के द्वारा आज जरूरतमंद एवं निःसहाय व्यक्तियों के बीच कंबल वितरण किया गया। रेड क्रॉस सोसायटी, बेगूसराय द्वारा पावर हाउस में स्थित ओ.पी परिसर में आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम मे जिलाधिकारी ने कहे कि विगत कुछ दिनों से तापमान में गिरावट के कारण ठंड-सर्दी में वृद्धि हुई है। इसी आलोक में आज रेड क्रॉस सोसायटी के सभी मेम्बर कि उपस्थित के द्वारा चिन्हित जरूरतमंद एवं निःसहाय व्यक्तियों के बीच आज 200 कंबलों का वितरण किया गया। डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने कहा कि अन्य विभिन्न योजनाओं के तहत भी जिले भर में जरूरतमंद एवं निःसहाय व्यक्तियों के बीच कंबल वितरण किया जा रहा है।साथ ही जिले के सभी अंचल प्रशासनों के द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। ताकि बेसहारा एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को सर्दी के प्रकोप से सुरक्षित किया जा सके। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसायटी, बेगूसराय के उपाध्यक्ष डॉ. निलिनी रंजन, सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार चौधरी, डीएसपी राजन सिन्हा, ओएसडी सच्चिदानंद सुमन, जिला विधिक प्राधिकार के सचिव धीरेंद्र पांडे, रेड क्रॉस सोसायटी, बेगूसराय के संरक्षक दिलीप कुमार सिन्हा, डॉ. रामयतन सिंह, डॉ. आर. एस. पंडित, शिक्षाविद अशोक सिंह अमर, समाजसेवी विश्वरंजन सिंह राजू कुमार सहित अनेकों सेकड़ौ गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment