Tuesday, January 19, 2021

आंगनवाड़ी सेविका द्वारा सभी केन्द्र तथा लाभार्थी के घर मनाया गया अन्नप्राशन दिवस

बिहार - बेगुसराय

जिला ब्युरो प्रमुख रविशंकर गन

बेगूसराय जिले के मटिहानी प्रखंड क्षेत्र के बाल विकास परियोजना अंतर्गत आँगनवाड़ी के द्वारा बच्चों को बेहतर पोषण प्रदान कराने के उद्देश्य से प्रखंड के सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों में अन्नप्राशन दिवस मनाया गया। जिसमें 6 माह से ऊपर के बच्चों को पूरक आहार का सेवन कराया गया, तथा जानकारी अनुसार पोषक क्षेत्र के शिशुओ को खीर खिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान धात्री माताओं को भी पूरक पोषाहार एवं साफ़- सफाई के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। अन्नप्राशन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की सभी गर्भवती महिलाओं को पोषण की भी जानकारी दी गई, साथ ही गर्भ के समय की खान-पान और परहेज के बारे में सभी महिलाओं को विस्तार से बताया गया। दरियापुर पंचायत स्थित केंद्र संख्या 188 की सेविका द्वारा लाभार्थी के घर जाकर हाल में 6 महीना पूरे किये बच्चे का अन्नप्राशन कराया गया। इस मौके पर उपस्थित पिरामल स्वास्थ्य के शंभू नाथ चौधरी ने ऊपरी आहार की जरूरत एवं फायदे पर चर्चा किए तथा बताया गया कि 6 माह के बाद उपरी आहार आवश्यक रूप से प्रारंभ किया जाए। तथा उपस्थित सेविका ने बताया कि 6 माह से 9 माह के शिशु को दिन भर में 200 ग्राम सुपाच्य मसला हुआ खाना, 9 से 12 माह में 300 ग्राम मसला हुआ ठोस खाना तथा 12 से 24 माह में 500 ग्राम तक खाना खिलाना चाहिए। इसके अलावा अभिभावकों को बच्चों के दैनिक आहार में हरी पत्तीदार सब्जी और पीले नारंगी फल को शामिल करने की जानकारी दी गई। साथ ही सेविका केे द्वारा उपस्थित महिलाओं को परिवार नियोजन संबंधी जानकारियां देतेे हुए  बताया गया कि "छोटा परिवार सुखी परिवार" विषय पर चर्चा किया गया। इस कार्यक्रम में मौक़े पर महिला पर्यवेक्षिका उषा कुमारी, परियोजना सहायक पिंकल कुमार समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

नगर परिषद कुंभराज सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का चौथा दिन, नगरपालिका अधिकारीयों द्वारा मिल रहा खाली अस्वासन

नगर परिषद कुंभराज सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का चौथा दिन, नगरपालिका अधिकारीयों द्वारा मिल रहा खाली अस्वासन कुंभराज :  अखिल भारतीय बाल्मीकि म...