Thursday, February 18, 2021

शबरी आश्रम मे आदिवासी बच्चों को निशुल्क शिक्षा व आवास की व्यवस्था देख खुशी हुई, डॉ विक्रांत भूरिया

बीनागंज - राजीव गांधी भवन गुना में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे डॉ विक्रांत भूरिया मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का बीनागंज नगर में अलग-अलग स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया जिसमें शहर कांग्रेस अध्यक्ष बीनागंज प्रदीप सोनी, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष रोहित मीणा, उपाध्यक्ष केशव चौहान, एनएसयूआई प्रदेश सचिव सौरव यादव, ब्लॉक महामंत्री शिवराज मीणा देदला, गणेश  सैनी, पिंकू शर्मा, आमीन ने टोल टैक्स पहुंच कर डॉक्टर भूरिया का स्वागत सत्कार किया। इसी क्रम में जयश के प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण सिंह भील ने बायपास पहुंच कर अपनी टीम सहित यू का प्रदेश अध्यक्ष भूरिया जी की अगवानी की और नगर में स्थित शबरी आश्रम मंदिर पर माता शबरी के दर्शन करने के लिए लाये।

     शबरी आश्रम पहुंचकर डॉ विक्रांत भूरिया ने सर्वप्रथम माँ शबरी की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पण कर चरणों में नमन किया तत्पश्चात शबरी एकलव्य भील विकास परिषद आश्रम के अध्यक्ष सुखलाल भील रिटायर्ड वरीष्ठ अधिकारी गैल इंडिया लिमिटेड, आश्रम के कोषाध्यक्ष नाथू सिंह भील प्राचार्य, सर्जन सिंह शिल्पकार जिला महासचिव आईटी सेल कांग्रेस, सिँगालाल भील, रामभरोसा भील चारनपुरा, राकेश भील ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया का स्वागत श्रीफल साफ़ा भेंट कर फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर जयश के प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण सिंह भील ने शबरी आश्रम पर आदिवासी बच्चों को दी जा रही निशुल्क शिक्षा एवं आवास की व्यवस्था का मुआयना प्रदेश अध्यक्ष भूरिया जी को कराया डॉक्टर भूरिया ने आश्रम पर आदिवासी बच्चों को दी जा रही शिक्षा व आवासीय व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि आदिवासी बच्चों को नए सपने संजोने का मौका दे दिया जा रहा है। बच्चों को फ्री में एजुकेशन के साथ-साथ रहने और खाने की भी व्यवस्था करता है। बड़ी खुशी हुई की हमारे आदिवासी क्षेत्र के बच्चों को निशुल्क शिक्षा वाह रहने की व्यवस्था शबरी आश्रम द्वारा दी जा रही है जोकि प्रशंसा का विषय है इस अवसर पर दर्शन भील, दीवान भील, सोनू वीर, विक्रम भील, देव भील, रोहित भील, राहुल भील, देवेंद्र भील, गोलू भील, मौसम भील, बाबूलाल भील, राकेश भील, रामदयाल भील, अनिल भील,  रघुवीर भील, धूरीलाल भील सहित बड़ी संख्या में आदिवासी बंधु मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

नगर परिषद कुंभराज सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का चौथा दिन, नगरपालिका अधिकारीयों द्वारा मिल रहा खाली अस्वासन

नगर परिषद कुंभराज सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का चौथा दिन, नगरपालिका अधिकारीयों द्वारा मिल रहा खाली अस्वासन कुंभराज :  अखिल भारतीय बाल्मीकि म...