Tuesday, January 19, 2021

राजद में बवाल, युवा कार्यकर्ताओं ने फूंका अपनी ही पार्टी के जिलाध्यक्ष का पुतला

 बिहार - बेगुसराय

जिला ब्युरो प्रमुख रविशंकर गन

बेगूसराय में राजद युवा कार्यकर्ता अपने ही पार्टी के जिलाध्यक्ष का पुतला दहन किया। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के बेगूसराय जिला इकाई में मच रहा खींचतान अब सड़क पर आ गया है।  मंगलवार को बेगूसराय में को-ऑपरेटिव कॉलेज के सामने राजद कार्यकर्ताओं ने अपने ही पार्टी के जिलाध्यक्ष मोहित यादव का पुतला जलाया तथा जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे युवा राजद जिला सचिव मुरारी राय, सोशल मीडिया प्रभारी सत्यम सम्राट यादव, नीरज यदुवंशी, डब्लू यादव, राजकमल यादव, सौरव यादव एवं अमर यादव समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिलाध्यक्ष मोहित यादव महागठबंधन के हित में काम नहीं करतेे हैं। विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशी सातों विधानसभा में उतारे गए थे, जिसमें मोहित यादव का कुछ भी योगदान नहीं रहा। जिलाध्यक्ष खुलेआम निर्दलीय प्रत्याशी का चुनाव प्रचार कर रहे थे। मोहित यादव जिस थाली में खाते हैं, उसी थाली में छेद करते हैं। साहेबपुर कमाल विधानसभा में वह ललन यादव के विरोध में अफवाह फैला रहे थे। टिकट नहीं मिलने के कारण बछवाड़ा विधानसभा में खुलेआम निर्दलीय प्रत्याशी शिवप्रकाश गरीबदास का चुनाव प्रचार कर रहे थे। इसकी शिकायत महागठबंधन केे सीपीआई प्रत्याशी अवधेश राय ने भी प्रदेश अध्यक्ष से किया है। बेगूसराय सदर विधानसभा में निर्दलीय प्रत्याशी राजेश कुमार सिंह को वोट दिलवाने का काम कर रहे थे। इस सभी का प्रूफ आलाकमान को सौंप दिया गया है। इन्हें जल्द बर्खास्त किया जाए नहीं तो बेगूसराय राष्ट्रीय जनता दल खुलकर विरोध करेगी। जब से जिला अध्यक्ष बने हैं कार्यकर्ता को भूल गए हैं, जो कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हर पल वो राजद पार्टी के कार्यकर्ताओं के विपक्ष में  बयान बाजी करते रहते हैं। इसलिए आज हम युवा कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर मोहित यादव का पुतला दहन किया।

No comments:

Post a Comment

नगर परिषद कुंभराज सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का चौथा दिन, नगरपालिका अधिकारीयों द्वारा मिल रहा खाली अस्वासन

नगर परिषद कुंभराज सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का चौथा दिन, नगरपालिका अधिकारीयों द्वारा मिल रहा खाली अस्वासन कुंभराज :  अखिल भारतीय बाल्मीकि म...