Wednesday, January 20, 2021

श्री राम मंदिर निर्माण में धनराशि इकट्टा के लिए जन जागरूकता का भव्य शोभायात्रा

बिहार - बेगुसराय

जिला ब्युरो प्रमुख रविशंकर गन



बेगूसराय में राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि और जन जागरण अभियान के तहत शहर के जीडी कॉलेज से नौलखा मंदिर तक एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भाजपा जिला अध्यक्ष राज किशोर सिंह के नेतृत्व में भाजपा और हिंदू संगठनों के हजारों लोगों ने इस शोभायात्रा में हिस्सा लिया। जय श्रीराम नारों के साथ निकाली गई इस भव्य शोभायात्रा मैं गाजे -बाजे और राम सीता की झांकी के साथ निकाली गई जो शहर के जी डी कॉलेज से निकलकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए नौलखा मंदिर पहुंच समाप्त हो गया। शोभा यात्रा के माध्यम से राम मंदिर निर्माण के लिए हर घर से सहयोग मिले इसके लिए धन संग्रह किया जा रहा है। इसके साथ ही आम लोगों में अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर निर्माण के लिए जन जागरूकता भी किया जा रहा है। जिला अध्यक्ष राज किशोर सिंह ने बताया कि हर घर से सहयोग मिले हर घर से धनराशि इकट्ठा की जा रही है। पांच हजार से भी ज्यादा राम भक्त अयोध्या में राम निर्माण के लिए समर्पण निधि अभियान में दान इकट्ठा के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए एक पैदल शोभायात्रा निकाला गया। इसके साथ ही लोगों में जन जागरूकता के लिए यह भव्य शोभायात्रा निकाली गई है।

No comments:

Post a Comment

नगर परिषद कुंभराज सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का चौथा दिन, नगरपालिका अधिकारीयों द्वारा मिल रहा खाली अस्वासन

नगर परिषद कुंभराज सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का चौथा दिन, नगरपालिका अधिकारीयों द्वारा मिल रहा खाली अस्वासन कुंभराज :  अखिल भारतीय बाल्मीकि म...