लखनादौन से रिपोर्टर पूजा सोनी
मामला ग्राम पंचायत में निर्माण कार्यों से जुड़ा
पार्टी की अंतर्कलह सड़को पर होने लगी प्रदर्शित
सिवनी - सुचिता सुशासन और अनुशासन को संगठन की रीढ़ बताने वाली भरतीय जनता पार्टी सत्ता का रसासवादन करने के साथ ही अपनी मूल अवधारणा को खोती चली जा रही है शायद यही कारण है कि संगठन के लोग सार्वजनिक रूप से अपने नेतृत्व पर उंगली उठाने लगे है ।
जिले के लखनादौन विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत जोबा में निर्माण कार्यों के दौरान व्यापक भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं को लेकर ग्राम के ही एक पंच और भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा धूमा के मंडल अध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष लखनादौन पर व्यापक रूप से भ्रष्टाचार किए जाने का आरोप जड़ा है।
हम आपको बता दें कि ग्राम पंचायत जोबा में पुलिया. चबूतरा एवं पुलिया सह रिपटा निर्माण को लेकर ग्राम के पंच एवं भाजपा के पदाधिकारी सुखराम झारिया ने लखनादौन मंडल अध्यक्ष अरविंद सेन जो कि इसी ग्राम पंचायत से बिलॉन्ग करते हैं पर उनके संरक्षण में व्यापक रूप से भ्रष्टाचार किये जाने की बात की है उन्होंने बताया कि मंडल अध्यक्ष की निगरानी में ही सारे काम होते है जिसके लिए कोई नियम कानून नही होता और एक तरह से ग्राम पंचायत को गिरवी रखने की बात भी कही।निर्माण कार्यो में लगने वाली सामग्री के विल भी मंडल अध्यक्ष के ही होते है.पंच ने आरोप लगाया कि वर्ष 2019 में स्वीकृत निर्माण की राशि का आहरण कर लिया गया था किंतु कार्य आज भी पूरे नही हुए और कुछ काम तो चालू भी नही हुए और इन सब कार्यो में मंडल अध्यक्ष का सीधा दखल है।
तद संबंध में मंडल अध्यक्ष ने अपने ही पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार, बलात्कार, छेड़छाड़, जिलाबदल एवं अन्य आरोप लगाते हुए उसे ब्लैकमेलर बताया ।साथ ही मंडल अध्यक्ष ने ग्राम पंचायत में किए गए कार्यों में यदि कोई भ्रष्टाचार हुआ है तो उसकी जांच की जाने की बात कही है ।
कुल मिलाकर यह पूरा मामला सिवनी जिले के 2 मंडल संगठनों धूमा और लखनादौन के बीच मोर्चा अध्यक्षों के आरोप-प्रत्यारोप में झूलता दिख रहा है। साथी साथ ही ग्राम पंचायत जोबा के अन्य नागरिकों ने भी मंडल अध्यक्ष अरविंद सेन पर ग्राम के सभी निर्माण कार्यों की ठेकेदारी लिए जाने की बात भी कही है।

No comments:
Post a Comment