Monday, February 15, 2021

संत सेवालाल जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा, 5000 लोग हुए शामिल, बंजारा समाज ने दिखाई एकजुटता

संवाददाता : श्रीवास्तव

समाज को सिर्फ धर्म ही नहीं राष्ट्र से भी जुड़े रहने की प्रेरणा मिलती है संत सेवालाल महाराज जी के जीवन से...

उक्त उदगार संत श्री सुखदेव महाराज ने बंजारा युवा संघ द्वारा आयोजित संत सेवालाल जयंती कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित जनो को सम्बोधित करते हुए मून्दी मे व्यक्त किए। इसके पूर्व एक विशाल शोभायात्रा नगर की मुख्य मार्गो से निकाली गई। जिसमे 5000 बंजारा समाज के लोग शामिल हुए। समाज की महिलाए भी बडी संख्या मे बंजारा परिधान के साथ शोभा यात्रा मे सम्मिलित हुई। शोभायात्रा का मून्दी नगर मे जन प्रतिनिधियो और गणमान्यजनो ने स्वागत किया। जय सेवालाल के जयकारे भी गून्जे।

No comments:

Post a Comment

नगर परिषद कुंभराज सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का चौथा दिन, नगरपालिका अधिकारीयों द्वारा मिल रहा खाली अस्वासन

नगर परिषद कुंभराज सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का चौथा दिन, नगरपालिका अधिकारीयों द्वारा मिल रहा खाली अस्वासन कुंभराज :  अखिल भारतीय बाल्मीकि म...