स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य मेडिकल ऑफिसर डॉ.देवेन्द्र सोनी के मार्गदर्शन में उप स्वास्थ्य केंद्र ग्राम परेवा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के रूप में प्रदीप जोशी ने सरपंच उमाबाई रामेश्वर धाकड़,आशा सहयोगिनी कुशुमल धाकड,आशा बंदना धाकड,ममता तिवारी,सचिव डालचंद धाकड,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गायत्री अहिरवार,सुपरवाइजर रामजीलाल गुर्जर एवं एएनएम सुनीता चटर्जी की उपस्थिति में उप स्वास्थ्य केंद्र परेवा पर उपस्थित होकर सी एच ओ अधिकारी के रूप में नियुक्ति प्राप्त की। वहीं उप स्वास्थ्य केंद्र झरपई में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के रूप में सोनू गुर्जर ने सुपरवाइजर रामजीलाल गुर्जर, एएनएम राजा बेटी रामपुरे,आशा सहयोगिनी मिथलेश मीना,आशा कार्यकर्ता संत्री बाई भील की उपस्थिति में उप स्वास्थ्य केंद्र झरपई पर नियुक्ति ली। इस पर ग्राम वासियों में हर्षोल्लास का माहौल रहा साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को सेवाओं को बेहतर बनाने हेतु सीएचओ सोनू गुर्जर एवं प्रदीप जोशी ने संकल्प लिया।

No comments:
Post a Comment