Tuesday, January 19, 2021

वनवासी कल्याण आश्रम ने किया सामाजिक समरसता का भोज

 बिहार - बेगुसराय

जिला ब्युरो प्रमुख रविशंकर गन

बेगूसराय जिले में सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने की दिशा में वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा लगातार कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को भी मकर संक्रांति सप्ताह के अवसर पर वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा रजौड़ा के वंचित मोहल्ला में समरसता भोज का आयोजन किया गया। जिसमें वंचित समुदाय के दो सौ से अधिक पुरुष, महिला और बच्चे शामिल हुए। अपनेपन के इस भाव को देखकर वंचित टोला के लोगों में एक अलग उत्साह दिखा। मौके पर वनवासी कल्याण आश्रम के जिलाध्यक्ष शम्भू कुमार ने कहा कि समरसता भारतीय संस्कृति की पहचान है। माता शबरी भगवान राम को जब जंगल मे बेर खिलाती हैं तो भगवान भी उनके प्रेम से आह्लादित होते हैं। वनवासियों को ही अपना सखा बनाते हैं ये समरसता का अद्भुत उदाहरण है। हम सबका यही प्रयास है की नगरवासी, ग्रामवासी, वनवासी के बीच समन्वय बना रहे। वनवासी कल्याण आश्रम इनके स्वावलंबन, स्वास्थ्य, शिक्षा के लिए कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में समय-समय पर वंचित टोला में नगरवासियों के भागीदारी से हम इस तरह का आयोजन किया जाता है। पूर्व प्राचार्य स्थानीय निवासी उपेन्द्र सिंह इन बच्चों के बीच जाकर मुफ्त शिक्षा भी समय-समय पर देते हैं। वनवासी कल्याण आश्रम के उपाध्यक्ष उषारानी ने कहा कि बच्चों के चेहरे पर खुशी देखकर आत्मसंतोष का भाव पैदा होता है, इससे समाज में एक सकरात्मक सन्देश जाता है। कार्यक्रम का संयोजन महामंत्री संदीप अग्रवाल ने किया। मौके पर कोषाध्यक्ष निरंजन कुमार, प्रकाश कुमार, वैभव अग्रवाल एवं निर्मित कुमार गुड्डू आदि स्वयंसेवक कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे रहे।

No comments:

Post a Comment

नगर परिषद कुंभराज सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का चौथा दिन, नगरपालिका अधिकारीयों द्वारा मिल रहा खाली अस्वासन

नगर परिषद कुंभराज सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का चौथा दिन, नगरपालिका अधिकारीयों द्वारा मिल रहा खाली अस्वासन कुंभराज :  अखिल भारतीय बाल्मीकि म...